बोकारो: नगर निकाय चुनाव के दौरान बवाल, बूथ पर मारपीट में चास DSP घायल

बोकारो: जिले से चुनावी हिंसा की एक बड़ी खबर सामने आई है. चास नगर निगम क्षेत्र में मतदान के दौरान एक मतदान...

बोकारो: जिले से चुनावी हिंसा की एक बड़ी खबर सामने आई है. चास नगर निगम क्षेत्र में मतदान के दौरान एक मतदान केंद्र पर अचानक हुई मारपीट और हंगामे में ड्यूटी पर तैनात चास डीएसपी प्रवीण सिंह घायल हो गए हैं.

इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है और भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रत्याशी के प्रति रमाशंकर सिंह को हिरासत में लिया है. इसके अलावा पुलिस इस घटना में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्ताती में जुटी हुई है.

Read Also: विक्रम शर्मा हत्याकांड का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, गैंगस्टर गणेश सिंह की तलाश तेज, छह महीने से हो रही थी रेकी

कैसे शुरू हुआ विवाद?

मिली जानकारी के अनुसार, चास नगर निगम चुनाव के तहत बूथ संख्या 32 पर मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से चल रही थी. इसी बीच, कुछ असामाजिक तत्वों और मतदाताओं के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में तब्दील हो गई. मतदान केंद्र पर अफरा-तफरी मच गई और दोनों पक्षों के बीच जमकर हाथापाई होने लगी.

Read Also: IPL 2026: MS धोनी खेलेंगे अगला सीजन, लेकिन CSK फैंस के लिए है ट्विस्ट

बीच-बचाव करने पहुंचे DSP हुए चोटिल

बूथ पर हंगामे की सूचना मिलते ही चास DSP प्रवीण सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. जब उन्होंने स्थिति को नियंत्रित करने और उग्र भीड़ को शांत कराने की कोशिश की, तो इसी छीना-झपटी और पत्थरबाजी के बीच वे गंभीर रूप से घायल हो गए.

आनन-फानन में पुलिस कर्मियों ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला और इलाज के लिए चास स्थित के. मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार जारी है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *