बोकारो एयरपोर्ट पर उड़ान का इंतजार, 7 साल बाद भी अधूरा सपना

बोकारो: बोकारो के सपनों की उड़ान को कब पंख मिलेगा! इस सवाल का जवाब 25 अगस्त 2018 से लगातार किया जा रहा...

बोकारो: बोकारो के सपनों की उड़ान को कब पंख मिलेगा! इस सवाल का जवाब 25 अगस्त 2018 से लगातार किया जा रहा है. इसी दिन बोकारो एयरपोर्ट विस्तारीकरण का शिलान्यास किया गया था. शिलान्यास के समय ही उद्घाटन की तारीख की घोषणा की गयी थी. उस समय दावा किया गया था कि 25 दिसंबर 2018 को बोकारो एयरपोर्ट से उड़ान शुरू हो जायेगी. लेकिन किस्मत देखिये आज भी सवाल जस का तस बना हुआ है. आखिर कब शुरू होगी बोकारो एयरपोर्ट से उड़ान!

सरकारें बदलीं, लेकिन हालात नहीं बदले

इस बीच दो बार केंद्र में मोदी सरकार बनी. राज्य में भी फिर से हेमंत सोरेन सरकार बन गयी. लेकिन एयरपोर्ट से उड़ान शुरू नहीं हो पायी. अब तो बोकारो के लिए यक्ष सवाल बन गया है कि आखिर कब शुरू होगा बोकारो से हवाई उड़ान!

पेड़ कटाई बनी सबसे बड़ी बाधा

शिलान्यास के बाद सबसे पहले पेड़ की कटाई संबंधित परेशानी सामने आयी. 1772 पेड़ कटाई का मामला अटका. शिलान्यास के बाद लगभग 04 साल यानी 07 जून 2022 में साफ हुआ कि इन पेड़ को स्थानांतरित नहीं, बल्कि काटा जायेगा. इसके बाद फिर से समस्या आयी कि पेड़ की कटाई कौन करेगा, वन प्रमंडल या बीएसएल. इस मामले को साफ होते-होते काफी समय बीता.

Also Read: हजारीबाग में महिला समूहों का 3.82 करोड़ भुगतान बकाया, 3 साल से भटक रहीं 69 संथाली महिलाएं

2023 तक पूरा हुआ अधिकांश काम

मई 2023 तक पेड़ की कटाई पूरी कर ली गयी. इसके बाद लगा कि किसी भी वक्त उड़ान शुरू हो सकती है. कारण यह कि जब पेड़ कटाई का मसला अटका हुआ था, तब अन्य काम तेजी से पूरा कर लिया गया था. मसलन, रनवे, लाउंज, यात्री सुविधा, एटीएस समेत सभी काम पूरा किया गया. इसी बीच 12 जून 2023 को उच्च स्तरीय बैठक हुई. लाइसेंस प्रक्रिया के तहत मांगी गयी 22 जानकारी पर चर्चा व 19 क्वेरी पूरी करने की जानकारी दी गयी.

अग्निशमन का विशेष वाहन पहुंचा, बूचड़खाना भी हटा

बोकारो एयरपोर्ट में 04 दिसंबर 2023 को अग्निशमन का विशेष वाहन बोकारो पहुंचा. साथ ही विभाग की ओर से 16 अग्निशमन कर्मी को भी हरी झंडी दे दी गयी. लेकिन अभी तक एंबुलेंस नहीं पहुंचा. 2025 नवंबर में दुंदीबाद का बूचड़खाना भी हटा दिया गया.

07 साल से हो रहा है इंतजार, अभी उड़ान संभव नहीं

बोकारो एयरपोर्ट से उड़ान के लिए बोकारो लगभग 07 साल से इंतजार कर रहा है. लेकिन अभी उड़ान संभव नहीं दिख रहा है. जानकारी के अनुसार बोकारो एयरपोर्ट को लाइसेंस प्रक्रिया के पूरा होने के पहले प्रदूषण विभाग, पर्यावरण विभाग, 01 एंबुलेंस, 01 फायर ब्रिगेड की विशेष वाहन की उपलब्धता पूरी करनी है. साथ ही सतनपुर पहाड़ी पर सर्च लाइट लगाना है. अभी भी एयरपोर्ट के उड़ान शुरू होने में सबसे बड़ी समस्या यथावत है. एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए वॉच टावर का निर्माण निर्धारित समयसीमा में पूरा करने का निर्देश पर निर्देश दिया जा रहा है.

Also Read: झारखंड में हाईवे का सफर हुआ महंगा: टोल प्लाजा पर एक अप्रैल से लागू होंगी नई दरें

बैठकों के बावजूद स्थिति जस की तस

इसी साल मार्च में उच्च स्तरीय बैठक हुई. बोकारो एयरपोर्ट के संचालन को लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) और बोकारो स्टील प्रबंधन (बीएसएल) के बीच एमओयू के नवीकरण तथा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से कंसेंट टू ऑपरेट (सीटीओ) के लिए आवेदन करने को कहा गया.

बॉम्ब थ्रेट कंटीजेंसी प्लान, एयरपोर्ट की सिक्योरिटी वेटिंग, बीसीएएस सिक्योरिटी क्लियरेंस, डॉग स्क्वाड यूनिट की व्यवस्था तथा एयरपोर्ट पर आवश्यक सुरक्षा मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के निर्देश मिला. बैठक और निर्देश के इतर सच्चाई ये है कि एयरपोर्ट से उड़ान कब शुरू होगा, ये बताने वाला कोई नहीं है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *