रांची : कुख्यात गैंगस्टर विकास तिवारी को आज रामगढ़ के प्रधान जिला न्यायाधीश के कोर्ट से दो अलग-अलग मामलों में जमानत मिली है, पतरातु थाना कांड संख्या 223/24 एवं 204/2024 में अदालत ने विकास तिवारी को जमानत प्रदान की है.

पतरातु कांड संख्या 223/24 : भादानीपुर ओपी क्षेत्र के देवरिया पंचायत में हो रहे पीसीसी पथ निर्माण में लेवी वसूलने से मामला जुड़ा है, जिसमें पुलिस ने 30 अगस्त को चार अपराधियों को गिरफ्तार किया था. इसमें विकास तिवारी की गैंग की बात सामने आई थी.
पतरातू कांड संख्या 204/24 : भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के पटेल नगर में पीसीसी रोड का निर्माण कर रही कंपनी से भी अपराधियों ने लेवी मांगी थी इस मामले में पांडे गिरोह के सक्रिय सदस्य आलोकराज को गिरफ्तार किया गया था.

