BREAKING: कुख्यात गैंगस्टर विकास तिवारी ने हाईकोर्ट से मांगी जमानत

Ranchi: पाण्डेय गिरोह के कुख्यात गैंगस्टर विकास तिवारी ने झारखंड हाईकोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है. इस याचिका पर हाईकोर्ट के...

Ranchi: पाण्डेय गिरोह के कुख्यात गैंगस्टर विकास तिवारी ने झारखंड हाईकोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है. इस याचिका पर हाईकोर्ट के न्यायाधीश आनंदा सेन की अदालत में सुनवाई की जा रही है. विकास तिवारी ने जिस मामले में जमानत मांगी है, वह चैनपुर थाना कांड संख्या 03/2025 से जुड़ा हुआ है.

यह मामला चैनपुर थाना क्षेत्र में हुए गैंगवार से संबंधित है, जिसमें गैंगस्टर भरत पांडेय और दीपक साव की हत्या कर दी गई थी. दोनों का संबंध पांडेय गिरोह से बताया जाता है. कोयलांचल क्षेत्र में वर्चस्व की लड़ाई के दौरान इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया था. इस मामले में भरत पांडेय के परिजनों ने कुख्यात डॉन विकास तिवारी समेत कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

इधर, जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान अदालत ने विकास तिवारी के खिलाफ दर्ज सभी मामलों और उसकी वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी मांगी है. अदालत इस मामले में सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए आगे की सुनवाई कर रही है.

Also Read: हेमंत कैबिनेट के वे बड़े फैसले, जिसने रख दी है विकसित झारखंड की नींव

जेल से बाहर आने की बढ़ी संभावना

जानकारी के अनुसार, विकास तिवारी पर कुल 25 मामले दर्ज किए गए थे. इनमें से सुशील श्रीवास्तव हत्याकांड समेत 17 मामलों में उसे बरी किया जा चुका है. वहीं, शेष 8 मामलों में से आधे से अधिक मामलों में उसे जमानत मिल चुकी है.

ऐसे में लगातार मिल रही कानूनी राहत के चलते विकास तिवारी के जेल से बाहर आने की संभावना बढ़ती दिख रही है. यदि बाकी बचे मामलों में भी उसे जमानत मिल जाती है, तो निकट भविष्य में उसके रिहा होने की स्थिति बन सकती है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *