बजटः वित्तीय वर्ष 2026-27 में 66,700 करोड़ रुपये आय होने की संभावना

रांचीः झारखंड ने राजस्व आय (कर और गैर कर राजस्व) में उत्तरोत्तर वृद्धि हासिल की है. वर्ष 2019-20 में राज्य के स्रोत...

vidhansbah jharkhand
vidhansbah jharkhand

रांचीः झारखंड ने राजस्व आय (कर और गैर कर राजस्व) में उत्तरोत्तर वृद्धि हासिल की है. वर्ष 2019-20 में राज्य के स्रोत से कुल राजस्व आय 25,521 करोड़ रुपये थी, जो वित्तीय वर्ष 2024-25 में 42,732.70 करोड़ रुपये हो गई. ऐसे में वित्तीय वर्ष 2026-27 में 66,700 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है. कुल व्यय में स्थापना एवं योजना व्यय का अनुपात देखा जाए, तो यह वित्तीय वर्ष 2019-20 में 47:53 था (क्रमशः 33 हजार 145 करोड़ 37 लाख एवं 52 हजार 283 करोड 63 लाख) जो वित्तीय वर्ष 2026-27 में 36:64 (क्रमशः 57 हजार 669 करोड़ एवं 1 लाख 891 करोड़) प्रस्तावित है.

कितना प्राप्त होगा राजस्व?

आय के स्रोत

• कर राजस्व: 29.02% (46,000 करोड़ रुपये)
• गैर-कर राजस्व: 13.05% (20,700 करोड़ रुपये)
• केन्द्रीय अनुदान: 11.52% (18,273.66 करोड़ रुपये)
• केन्द्रीय करों में हिस्सेदारी: 32.31% (51,236.38 करोड़ रुपये)
• कर्ज वसूली: 0.19% (300 करोड़ रुपये)
• कर्ज: 13.91% (22,049.96 करोड़ रुपये)

कहां कितना होगा खर्च?

• ग्रामीण विकास: 12.43%
• शिक्षा: 11.87%
• स्वास्थ्य एवं पेयजल: 8.32%
• ऊर्जा: 7.06%
• भू-सुधार एवं भूमि राजस्व: 7.93%
• सामाजिक सुरक्षा (पेंशन): 6.29%
• कर्ज और ब्याज अदायगी: 9.85%

यह भी पढ़ें: झारखंड बजट 2026-27: राजस्व और पूंजीगत व्यय का बढ़ा प्रावधान 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *