बजट सत्र: प्रिंस खान के प्रत्यर्पण के लिए जारी किया गया है रेड कॉर्नर नोटिस, उनके गुर्गों को चुन-चुन कर मारा जा रहा

रांचीः विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के 14 वें दिन मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि प्रिंस खान के प्रत्यर्पण के...

Oplus_16908288

रांचीः विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के 14 वें दिन मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि प्रिंस खान के प्रत्यर्पण के लिए रेड कॉनर्र नोटिस जारी किया गया है. उसके गुर्गों को चुनचुन कर मारा जा रहा है. राज सिन्हा ने कहा कि प्रिंस खान के खिलाफ एसआइटी का गठन नहीं हुआ. वहीं मनोज यादव ने कहा कि चतरा के व्यवसायी प्रेम सिंह को प्रिंस खान ने धमकी दी है. उसे सुरक्षा उपलब्ध कराया जाए. मंत्री ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर जेलों में फोर जी जैमर लगा दिया जाएगा.

शराब घोटाला मामले में दायर की जाएगी चार्जशीट:

मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि शराब घोटाला मामले की जांच एसीबी कर रही है. साक्ष्यों के आधार पर चार्ज शीट दायर होता है. दोषी पदाधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी. चार्जशीट दायर किया जाएगा. उन्होंने कहा कि 2001-19 तक राजस्व विभाग को 8124 करोड़ रुपए ही राजस्व मिले थे। जबकि 2019 से अब तक राजस्व विभाग को 16225 करोड़ रुपए राजस्व मिल चुके हैं. नल जल योजना में 24665 करोड़ रुपए का प्रावधान है. इसमें केंद्र और राज्य की 50-50 फीसदी की हिस्सेदारी है. केंद्र ने अब तक 5987 करोड़ ही दिए जबकि राज्य सरकार ने 7385 करोड़ रुपए खर्च कर दिए. 6270 करोड़ रुपए अब तक केंद्र के पास बकाया है.

उत्पाद सिपाही भर्ती नियामावली में संशोधन किया गया है:

उत्पाद सिपाही भर्ती नियामावली में संशोधन किया गया है. इस पर बाबूलाल ने कहा कि जो 15 बच्चे दौड़ के क्रम में जान गंवाएं उनके परिजनों को मुआवजा मिलना चाहिए.

नल जल से संचालन के लिए ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से होगा एमओयू:

मंत्री ने तहा कि नल जल योजना के सफल संचालन के लिए ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से एमओयू होगा। आधुनिक तकनीक का उपयोग होगा. 200 यूनिट बिजली फ्री दे रहे हैं। 3629 करोड़ रुपए बिजली बिल में माफ किया गया. एक लाख 36 हजार करोड़ बकाया मिल जाए तो शराबबंदी पर विचार करेंगे। बजटीय उपबंध के अनुसार चापानल लगेगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *