बजट सत्रः सीएम हेमंत सोरेन जो कहते हैं वो करते हैं : कल्पना सोरेन

Ranchi: झारखंड विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के 13 वें दिन कल्पना सोरेन मुर्मू ने कहा कि राज्य के विकास में...

Ranchi: झारखंड विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के 13 वें दिन कल्पना सोरेन मुर्मू ने कहा कि राज्य के विकास में महिलाएं कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रही हैं. झारखंड की आधी आबादी के लिए पहली बार ऐसी योजना लाई गई है. मईंया सम्मान योजना के लिए 14,065 करोड़ का प्रावधान किया गया है. सीएम जो कहते हैं वो करते हैं. भाजपा शासित किसी भी राज्य ने अपने वादे को पूरा नहीं किया. राज्य अपने संसाधन से 2500 रुपए हर महीने दे रहा है. दूसरे राज्यों ने भी इस योजना की प्रशंसा की है.

अबुआ सरकार न डरती है और न ही झुकती है : कल्पना सोरेन

कल्पना सोरेन ने कहा कि सावित्री बाई फूले योजना का उद्देश्य एक किशोरी बच्ची में आत्मविश्वास पैदा करना है. बाल विवाह रोकने का काम हो रहा है. यह आनेवाली पीढ़ी का बजट है. बजट में महिलाओ की 34 फीसदी और बच्चों की हिस्सेदारी 11 फीसदी है. भाजपा के 18-19 साल के शासनकाल में 12 लाख लोगों को पेंशन से जोड़ा गया. अबुआ सरकार के पांच-छह साल के शासनकाल में 34 लाख लोगों को पेंशन से जोड़ा गया. सरकार गांव से चलती है. भारत सरकार ने छात्रवृति की राशि में कटौती कर दी है. अबुआ सरकार न डरती है और न ही झुकती है. महिलाओं के सम्मान, बच्चों के भविष्य के साथ सामाजिक न्याय का बजट है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *