रांची: झारखंड विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के नौवें दिन आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के बीच कथित बातचीत के ऑडियो वायरल होने का मामला सदन में उठा. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि बाजार में आईएएस-आईपीएस अधिकारियों की बातचीत का ऑडियो घूम रहा है और यह सार्वजनिक रूप से फैल रहा है.

मरांडी ने जांच की मांग की
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यदि इस तरह के ऑडियो सामने आ रहे हैं तो ऐसे में मुख्यमंत्री, स्पीकर और मंत्री भी सुरक्षित नहीं हैं. उन्होंने सरकार से इस मामले की गंभीरता से जांच कराने और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की.
Also Read: बजट सत्र में बोले मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू- “आधारभूत संरचनाओं के साथ पेट में अनाज भी जरूरी”
सरकार ने कहा, जानकारी मिले तो होगी जांच
इस पर संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि यदि ऐसी कोई बात नहीं होगी तो डरने की भी जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि फिलहाल सरकार को इस तरह के किसी ऑडियो टेप की जानकारी नहीं है.
राधाकृष्ण किशोर ने नेता प्रतिपक्ष से कहा कि यदि उनके पास वह ऑडियो उपलब्ध है तो सरकार को दें, ताकि मामले की जांच कराई जा सके.

