रांची: नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने आज शहर में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान चलाया. यह अभियान परमवीर अल्बर्ट एक्का चौक से जेल मोड़ तक और किशोरी यादव चौक से हरमू चौक तक संचालित किया गया. अभियान के दौरान सड़क किनारे किए गए अतिक्रमणों को हटाते हुए कई अस्थायी संरचनाओं को ध्वस्त किया गया और सामान जब्त किए गए.
सामान किए गए जब्त
परमवीर अल्बर्ट एक्का चौक से जेल मोड़ तक दो ठेला, एक चौकी, अस्थायी शेड, बांस-बल्ला सहित अन्य सामग्री जब्त की गई. वहीं किशोरी यादव चौक से हरमू चौक तक एक काउंटर, एक वाटर टैंक, दो कुर्सियां, दो ठेला और एक बेंच समेत अन्य सामान जब्त किए गए. इसके अलावा सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल, गंदगी फैलाने और अवैध डिजिटल विज्ञापन लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल ₹7,000 का जुर्माना भी लगाया गया. नगर निगम ने सभी अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी दी है, कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न करें. साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे.
