अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: निगम की जमीन कराई गई खाली, 5 अवैध ढांचे हटाए गए

रांची: रांची में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रांची नगर निगम ने अतिक्रमण हटाया है.निगम...

रांची: रांची में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रांची नगर निगम ने अतिक्रमण हटाया है.निगम की टीम ने किशोरी यादव चौक (गौशाला मार्ग) के पास स्थित अपनी जमीन को कब्जामुक्त कराया. यह जमीन लंबे समय से अतिक्रमण की चपेट में थी.

पहले ही अतिक्रमणकारियों को 7 दिन का नोटिस देकर खुद से कब्जा हटाने को कहा गया था. समय खत्म होने के बाद निगम ने सख्त कदम उठाते हुए जेसीबी मशीन से कार्रवाई की.

इस दौरान 5 अवैध अस्थायी ढांचों को तोड़ा गया और जमीन को समतल किया गया.निगम ने साफ कहा है कि सरकारी जमीन पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *