बंपर वोटिंग : पुदुचेरी में 89, असम में 85 जबकि केरल में 78 फीसदी मतदान, मतदाताओं में दिखा खासा उत्साह

Voting concludes in three states: तीन राज्यों में मतदान के आंकड़े सामने आ गए हैं. पुडुचेरी में सबसे ज्यादा 89.83 प्रतिशत मतदान...

Voting concludes in three states: तीन राज्यों में मतदान के आंकड़े सामने आ गए हैं. पुडुचेरी में सबसे ज्यादा 89.83 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है, जो मतदाताओं के उत्साह को दिखाता है. वहीं असम में 85.46 प्रतिशत वोटिंग हुई है, जबकि केरल में 78.09 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है. असम विधानसभा चुनाव में गुरुवार को मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया. शाम 5 बजे तक करीब 84.42 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई थी, जो 2021 के 82.04 प्रतिशत से ज्यादा है. इस बार मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोगों ने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. राज्य के 35 जिलों में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ था, जो शाम तक चला. आंकड़ों के मुताबिक दलगांव में सबसे ज्यादा 94.57 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि अमरी में सबसे कम 70.40 प्रतिशत वोट पड़े. राज्यभर में 31,490 मतदान केंद्र बनाए गए थे, जहां कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कराया गया.

यह भी पढ़ें : राष्ट्रीय खेल घोटाले के आरोपी मधुकांत पाठक को राहत, कोर्ट ने पासपोर्ट रिलीज करने की दी अनुमति

त्रिपुरा के धर्मनगर विस उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न

त्रिपुरा के धर्मनगर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए मतदान गुरुवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया. शाम 5 बजे तक करीब 79.84 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. खराब मौसम के बावजूद मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला और लोग बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचे. सुबह सात बजे से शुरू हुआ मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुआ, जहां सभी 55 बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित किया गया. चुनाव अधिकारियों के अनुसार, कुल 46,142 मतदाता छह उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे. यह उपचुनाव भाजपा के विधायक और विधानसभा अध्यक्ष बिश्व बंधु सेन के निधन के बाद कराया गया है.

यह भी पढ़ें : रांची : हाइकोर्ट के पास कार और ऑटो में टक्कर के बाद लगी आग, दोनों वाहन जलकर राख

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *