सिमडेगा: जिले के जलडेगा थाना क्षेत्र अंतर्गत टिकरा गांव में एक युवक को जलाकर मार दिए जाने की आशंका जताई जा रही है. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई है. बताया जा रहा है कि घटना मंगलवार रात की है, जबकि बुधवार सुबह स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर जले हुए अवशेष देखे, जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई.

घटनास्थल से कई सामान बरामद
मौके से युवक का हेडफोन, चश्मा, चप्पल, माचिस और बोतल का ढक्कन बरामद किया गया है. इसके अलावा आसपास पड़े पत्थरों पर खून के धब्बे भी पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है.
Also Read: शराब घोटाला: फरार होने के बाद पकड़े गए छतीसगढ़ के कारोबारी नवीन केडिया को रिमांड पर लेगी ACB
शव जलाकर साक्ष्य मिटाने की आशंका
स्थानीय लोगों के अनुसार आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या करने के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को जलाने की कोशिश की गई. घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.
पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलने के बाद जलडेगा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

