हुसैनाबाद में जिला परिषद दुकान की छत की सीलिंग गिरी, बाल-बाल बचे लोग

Palamu: जिले के हुसैनाबाद नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत अंबेडकर चौक स्थित जिला परिषद मार्केट में एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया. जर्जर...

Palamu: जिले के हुसैनाबाद नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत अंबेडकर चौक स्थित जिला परिषद मार्केट में एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया. जर्जर भवन की वजह से दुकान की छत की सीलिंग अचानक उखड़कर नीचे गिर गई. यह पूरी घटना जिला परिषद द्वारा आवंटित दुकान संख्या बी 30 में हुई है, जो भवन के प्रथम तल्ले पर स्थित है.

सामान को भारी नुकसान

सीलिंग गिरने की वजह से दुकान के भीतर रखे कीमती कांच के सामान पूरी तरह टूटकर क्षतिग्रस्त हो गए. हालांकि गनीमत यह रही कि जिस वक्त छत का मलबा नीचे गिरा, उस समय वहां कोई भी दुकानदार या ग्राहक मौजूद नहीं था, वरना यह घटना जानलेवा साबित हो सकती थी.

पहले भी दी गई थी सूचना

दुकानदार का कहना है कि भवन की इस बदहाल और जर्जर स्थिति के बारे में पूर्व में भी लिखित आवेदन देकर सूचित किया गया था. इसके बावजूद प्रशासन की ओर से अब तक मरम्मत को लेकर कोई ठोस पहल नहीं की गई है.

Also Read: जमशेदपुर: खौलती चाय से झुलसी युवती की मदद को आगे आए विधायक सरयू राय, इलाज का पूरा खर्च उठाने का लिया संकल्प

जांच और मरम्मत की मांग

इस हादसे के बाद दुकान मालिक ने जिला प्रशासन से पूरे भवन की बारीकी से जांच कराने और अविलंब मरम्मत कार्य शुरू करने की गुहार लगाई है. ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की जनहानि को समय रहते रोका जा सके.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *