Chaibasa: शुक्रवार को कांग्रेस भवन में सिंहभूम के पूर्व सांसद, पूर्व विधायक और जिला कांग्रेस कमेटी प. सिंहभूम के पूर्व अध्यक्ष विजय सिंह सोय का शहादत दिवस मनाया गया. कांग्रेसजनों ने स्वर्गीय सोय के चित्र पर माल्यार्पण किया और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए. मौके पर जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि विजय सिंह सोय संगठन के सच्चे सिपाही थे. उनके कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता. उनकी शहादत से प्रेरणा लेकर कांग्रेस संगठन को और मजबूत किया जाएगा. इस मौके पर कांग्रेस शिक्षा विभाग चेयरमैन पुरुषोत्तम दास पान, प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां, विजय सिंह तुबिद, नंद गोपाल दास, जय किशन सालबुनिया, विक्रमादित्य सुंडी, मो. शाहिद, विनोद खंडाईत, कविंद्र सुंडी, सुशील दास समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें : हजारीबाग ट्रेजरी घोटाला: 28 करोड़ की हेराफेरी का मास्टरमाइंड सिपाही शंभू कुमार,आलीशान घर को प्रशासन ने किया सील
