चक्रधरपुर: दक्षिण पूर्वी रेलवे ट्रेन में बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाने और अधिकृत टिकटिंग सुविधाओं के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए चक्रधरपुर मंडल द्वारा विभिन्न स्टेशनों व ट्रेनों में सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया. अभियान के तहत टाटानगर, चक्रधरपुर, राउरकेला, झारसुगुडा, आदित्यपुर, गम्हारिया, चाईबासा, राजखरसावां, बामरा, पानपोश, बोंडामुंडा, राजगंगपुर और बारबिल समेत मंडल के अन्य प्रमुख स्टेशनों को कवर किया गया. रेलवे सुरक्षा बल के सहयोग से टिकट जांच कर्मियों की टीमों को व्यापक रूप से तैनात किया गया ताकि नियमों का कड़ाई से पालन हो.
अनियमित यात्रा के कुल 284 मामले पकड़े गए
जांच के दौरान बिना टिकट व अनियमित यात्रा के कुल 284 मामले पकड़े गए. दोषियों से दंडस्वरूप ₹2,34,320 की राशि वसूल की गई. इसके अलावा स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने और धूम्रपान करने पर भी नियमानुसार जुर्माना लिया गया. रेलवे ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य बिना टिकट यात्रा को हतोत्साहित करना, राजस्व हानि रोकना और यात्रियों को वैध टिकट के साथ यात्रा के लिए प्रेरित करना है. मंडल में ऐसे जांच अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे.
यह भी पढें: चार राज्यों में किसान कांग्रेस के नए अध्यक्ष नियुक्त, झारखंड में सुभाष बने अध्यक्ष
