चक्रधरपुर : गर्मी से राहत के लिए पेयजल स्टॉल लगायेगा नगर परिषद

Chakradharpur : लगातार बढ़ रही गर्मी और तेज तापमान को देखते हुए नगर परिषद ने शहरवासियों एवं राहगीरों को राहत पहुंचाने के...

Chakradharpur : लगातार बढ़ रही गर्मी और तेज तापमान को देखते हुए नगर परिषद ने शहरवासियों एवं राहगीरों को राहत पहुंचाने के लिए पहल शुरू की है. नगर परिषद द्वारा शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर शुद्ध एवं ठंडे पेयजल स्टॉल लगाए जाएंगे. ताकि लोगों को गर्मी से राहत मिल सकें.

नगर परिषद की ओर से समाजसेवी संस्थाओं, विभिन्न समूहों एवं इच्छुक व्यक्तियों से भी इस सेवा कार्य में सहयोग करने की अपील की गई है. जो लोग अपने स्तर पर पेयजल स्टॉल लगाना चाहते हैं. उन्हें नगर परिषद द्वारा मटका, जग एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी.

नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने कहा कि भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए पेयजल स्टॉल बड़ी राहत साबित होंगे. उन्होंने लोगों से मानव सेवा के इस कार्य में बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की है.
सेवा कार्य से जुड़ने के इच्छुक लोग 8092272784 पर संपर्क कर सकते हैं.

 

ALSO READ : गुमला : उप विकास आयुक्त अनिमेश रंजन ने पदभार ग्रहण किया

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *