Seraikela/Chakulia: चाकुलिया स्थित पावन मां तारा मंदिर प्रांगण में रविवार को बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार मोहंती ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की. इस अवसर पर उन्होंने मंदिर परिसर में उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालु के बीच महाप्रसाद का वितरण भी किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त लिया. विधायक मोहंती ने मां तारा से प्रार्थना करते हुए कहा कि क्षेत्र के सभी लोगों का जीवन सुख, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण रहे. सभी श्रद्धालुओं को स्वस्थ और मंगलमय जीवन का आशीर्वाद प्राप्त हो. विधायक ने कहा कि क्षेत्रवासियों का स्नेह, आशीर्वाद और विश्वास ही उन्हें लगातार जनसेवा के लिए प्रेरित करता है.

मौके पर ये रहे मौजूद
इस मौके पर झामुमो नेता सह प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, बीस सूत्री अध्यक्ष साहेबराम मंडी, सचिव बलराम महतो, गोपन परिहारी, गौतम दास, मिथुन कर, देवाशीष दास, गणेश दत्त, शंकर दास, बबलू हेंब्रम, मनोरंजन गोप, अशोक बारीक, दिनेश बारीक, शंभू दत्त तथा भूषण बारीक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

