रामनवमी की छुट्टी में बदलाव: अब 27 मार्च को रहेगा अवकाश, पहले 26 को घोषित थी छुट्टी

रांचीः झारखंड सरकार ने रामनवमी के अवसर पर छुट्टी की तिथि में बदलाव का फैसला किया है. अब 26 मार्च की जगह...

रांचीः झारखंड सरकार ने रामनवमी के अवसर पर छुट्टी की तिथि में बदलाव का फैसला किया है. अब 26 मार्च की जगह 27 मार्च को रामनवमी की छुट्टी होगी. जल्द ही इसका आदेश जारी कर दिया जाएगा.  इसकी वजह यह है कि रामनवमी इस बार 27 मार्च को पड़ रही है, और उसी दिन रांची सहित राज्य के अन्य शहरों और क्षेत्रों में शोभा यात्रा निकाली जाएगी. पहले 26 मार्च यानि गुरुवार को एनआईए एक्ट के तहत छुट्टी घोषित थी, लेकिन अब यह छुट्टी 27 मार्च यानि शुक्रवार को होगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *