चतरा: घात लगाए अपराधियों ने बाइक सवार युवक को गोलियों से भूना, इलाके में दहशत

चतरा: जिले में शुक्रवार को सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चतरा–सिमरिया मुख्य मार्ग पर बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक की गोली...

चतरा: जिले में शुक्रवार को सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चतरा–सिमरिया मुख्य मार्ग पर बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. जानकारी के अनुसार, घटना चतरा–सिमरिया मुख्य मार्ग पर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के समीप चिरैतवा इलाके की है. मृतक युवक अपनी मोटरसाइकिल से घर की ओर जा रहा था. जैसे ही वह चिरैतवा के पास पहुंचा, पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात अपराधियों ने उसे निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. जिस वजह से मौके पर उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान चतरा जिले के ही टंडवा थाना क्षेत्र के एक निवासी के रूप में की गई है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद सदर थाना पुलिस को सूचित किया गया.

अपराधी मौके से फरार 

सूचना पाकर सदर थाना प्रभारी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया है. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार होने में सफल रहे. पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई है. शुरुआती कयासों में इसे आपसी रंजिश या किसी संगठित गिरोह का हाथ माना जा रहा है, हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी स्पष्ट कारण की पुष्टि नहीं की है.

यह भी पढ़ें: रांचीः नव प्रोन्नत 15 आइएएस अफसरों की हुई पोस्टिंग

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *