चतरा विमान हादसा: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने लिया जायजा,  कहा- पीड़ित परिजनों के साथ है सरकार

चतरा: झारखंड के सिमरिया (चतरा) के पास एक एयर एम्बुलेंस क्रैश हो गया. विमान में कुल 7 लोग सवार थे और सभी...

चतरा: झारखंड के सिमरिया (चतरा) के पास एक एयर एम्बुलेंस क्रैश हो गया. विमान में कुल 7 लोग सवार थे और सभी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे से पूरे इलाके में मातम पसर गया है.

स्वास्थ्य मंत्री पहुंचे चतरा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी तुरंत चतरा सदर अस्पताल पहुंचे. वहां पहुंचकर उन्होंने घटनास्थल और अस्पताल में हालात का जायजा लिया.

अस्पताल में मचा कोहराम

रेस्क्यू टीम ने सभी शवों को चतरा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. यह दृश्य देखकर मंत्री भी भावुक हो गए.

पीड़ित परिवार से मिलते स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी
पीड़ित परिवार से मिलते स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी

हादसे की गहराई से होगी जांच

स्वास्थ्य मंत्री ने DC, SP और सिविल सर्जन के साथ बैठक कर पूरे मामले की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि हादसे की गहराई से जांच होगी. ब्लैक बॉक्स की जांच की जाएगी. मौसम, एयर ट्रैफिक कंट्रोल की बातचीत, विमान की मेंटेनेंस हिस्ट्री और पायलट के अनुभव की भी जांच होगी.

साथ ही संबंधित चार्टर कंपनी के कागजात और नियमों के पालन की भी जांच होगी. नागरिक उड्डयन महानिदेशालय यानी DGCA के नियमों का पालन हुआ या नहीं, यह भी देखा जाएगा. मंत्री ने साफ कहा कि अगर किसी की लापरवाही पाई गई तो सख्त कार्रवाई होगी.

यह घटना बहुत बड़ी चेतावनी

डॉ. अंसारी ने कहा कि यह हादसा एक बड़ी चेतावनी है. चार्टर विमानों की सुरक्षा जांच और निगरानी को और मजबूत किया जाएगा, ताकि आगे ऐसी घटना न हो.

झारखंड में बनेंगे आधुनिक अस्पताल

मंत्री ने कहा कि अगर राज्य में बड़े और आधुनिक अस्पताल, मजबूत ट्रॉमा सेंटर और बेहतर एयर एम्बुलेंस सुविधा होती, तो मरीजों को बाहर भेजने की जरूरत कम पड़ती. उन्होंने RIMS के विस्तार और आधुनिक स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की बात कही.

सरकार पीड़ित परिवारों के साथ

मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है. उन्हें हर संभव मदद और मुआवजा दिया जाएगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *