चतरा पुलिस ने 116 एकड़ में लगे अवैध अफ़ीम की खेती को किया नष्ट

चतरा: पुलिस ने 116 एकड़ में लगे अवैध अफ़ीम की खेती को नष्ट किया है. शुक्रवार को एसपी के निर्देश पर जिले...

चतरा: पुलिस ने 116 एकड़ में लगे अवैध अफ़ीम की खेती को नष्ट किया है. शुक्रवार को एसपी के निर्देश पर जिले में अवैध अफ़ीम की खेती के विनष्टीकरण के लिए विशेष अभियान चलाया गया. अभियान के क्रम में कुंदा थाना क्षेत्र के बैलगडा, मरगाडा में करीब छह एकड़, लावालौंग थाना क्षेत्र लावासोकर, मधनीया, तेदाखोरा, बरामुडवा, बुलबुल होशिर और इचाक में करीब 110 एकड़, यानि कुल करीब 116 एकड़ वन भूमि में की जा रही अवैध अफ़ीम की खेती को शुरुआती अवस्था में ही नष्ट किया गया.अवैध खेती में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान की जा रही है तथा उनके विरुद्ध आवश्यक विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है. चतरा पुलिस आम लोगों से अपील करते हुए कहा है कि अवैध अफ़ीम की खेती न करें तथा किसी भी व्यक्ति को ऐसी गैर-कानूनी गतिविधि करने से रोकने में चतरा पुलिस का सहयोग करें.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *