राज्य सेवा से प्रोन्नत IAS अधिकारियों से मिले सीएम, बोले- जनसमस्याओं का समाधान प्रशासन की बड़ी जिम्मेदारी

रांचीः राज्य सेवा से IAS में प्रोन्नत अफसरों ने सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की. सीएम ने प्रोन्नत आईएएस अधिकारियों को बधाई...

प्रोन्नत आईएएस अधिकारियों के साथ सीएम

रांचीः राज्य सेवा से IAS में प्रोन्नत अफसरों ने सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की. सीएम ने प्रोन्नत आईएएस अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि आप सभी जिस तरह अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए राज्य के विकास में योगदान देते आए हैं, आगे भी उसी निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ काम करें. सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और लोगों की समस्याओं का समाधान करना प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है.

इन नव प्रोन्नत अफसरों ने सीएम से की मुलाकात

सीएम से मुलाकात करने वाले अफसरों में नीरज कुमार सिंह, जुल्फिकार अली, अर्चना मेहता दिलेश्वर महतो, इश्तियाक अहमद, विद्यानंद शर्मा पंकज, संगीता लाल, रोबिन टोप्पो, अनिलसन लकड़ा, अरुण कुमार सिंह, नागेंद्र पासवान, आसिफ इकराम, और आलोक शिकारी कच्छप शामिल थे.

यह भी पढ़ें: झारखंड में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण की तैयारी तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ हुआ मंथन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *