– राज्य सरकार आपकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.
रांची: अमेरिका और ईरान के बीच जारी भीषण युद्ध के वजह से गल्फ कंट्री में तेजी से बदलते और अस्थिर होते हालात को देखते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने गहरी चिंता व्यक्त की है. सीएम ने न केवल वहां रह रहे झारखंडवासियों और अन्य भारतीयों की सुरक्षा को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है, बल्कि केंद्र सरकार से भी इस मामले में त्वरित हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है.

केंद्र सरकार से सुरक्षित वापसी की मांग:
सीएम हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से अपील करते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थितियां अत्यंत गंभीर हैं. उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि, जो भी भारतीय खाड़ी देशों में खुद को असुरक्षित या फंसा हुआ महसूस कर रहे हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित स्वदेश लाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं. संकट में फंसे झारखंड के श्रमिकों और प्रोफेशनल्स की पहचान कर उन्हें दूतावास के जरिए हरसंभव मदद पहुंचाई जाए.सीएम ने कहा मैं सभी झारखंडवासियों समेत देश के लोगों से अपील करता हूं,कि वे सतर्क रहें. राज्य सरकार आपकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.
झारखंड सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर:
मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से झारखंड के प्रवासियों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और किसी भी आपात स्थिति या परेशानी में झारखंड राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें.झारखंड सरकार ने प्रवासी नियंत्रण कक्ष को अलर्ट पर रखा गया है ताकि विदेशों में फंसे राज्य के लोगों की शिकायतों और समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके. मुख्यमंत्री कार्यालय स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और विदेश मंत्रालय के साथ समन्वय स्थापित करने की कोशिश कर रहा है.
– टोल फ्री हेल्पलाइन- 1800-3456-526
– लैंडलाइन नंबर- 0651-2480083 2481188, 2480058
– व्हाट्सएप- 9470132591, 9431336472, 9431336398, 9431336427, 9431336432

