रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शनिवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में दिगंबर जैन पंचायत, अपर बाजार के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों ने आगामी 01 से 6 अप्रैल तक जिला स्कूल परिसर रांची में आयोजित होने वाले पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया. मौके पर दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष प्रदीप बाकलीवाल, मंत्री जितेंद्र छाबड़ा सहित पंकज पांडेय, पूरणमल जी सेठी, अमित रारा मौजूद रहे.


