NEWS DESK: रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष नीता अंबानी ने गुवाहाटी स्थित प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर में पहुंचकर मां कामाख्या की विधिवत पूजा-अर्चना की. इस दौरान उन्होंने आध्यात्मिक परंपरा और ‘सर्व जीव दया’ के सिद्धांत को अपनाने का संदेश दिया.
पशुओं को भोजन कर दिया करुणा का संदेश
पूजा के बाद नीता अंबानी ने पशुओं को भोजन भी कराया. उनके इस कदम को समाज में सभी जीवों के प्रति दया और संवेदनशीलता का प्रतीक माना जा रहा है. यह पहल करुणा और सेवा की भावना को दर्शाती है.
वंतारा की सोच से प्रेरित पहल
बताया जा रहा है कि यह पहल अनंत अंबानी के नेतृत्व वाले वंतारा प्रोजेक्ट की सोच से प्रेरित है, जिसका उद्देश्य वन्यजीवों और अन्य प्रजातियों की देखभाल और संरक्षण करना है.
आध्यात्मिकता के साथ प्रकृति का संदेश
नीता अंबानी की इस यात्रा ने यह संदेश दिया कि आध्यात्मिकता के साथ-साथ प्रकृति और जीवों के प्रति करुणा भी जीवन का अहम हिस्सा होनी चाहिए.
ALSO READ:मोबाइल से दूरी, किताबों से दोस्ती—गिरिडीह में पुस्तक मेले की शानदार शुरुआत
