रांची में अतिक्रमण पर निगम का बड़ा वार: गिफ्ट डीड जमीन पर कब्जा करने वालों की अब खैर नहीं!

रांची: रांची नगर निगम ने शहर में गिफ्ट डीड की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए...

_gift deed
कई इलाकों में हटाए गए अवैध अतिक्रमण

रांची: रांची नगर निगम ने शहर में गिफ्ट डीड की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए “जीरो टॉलरेंस” नीति लागू कर दी है. निगम ने साफ शब्दों में चेतावनी दी गई है, कि अब सार्वजनिक उपयोग के लिए मिली इस जमीन पर किसी भी तरह की दुकान, गुमटी या व्यावसायिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कई इलाकों में हटाए गए अवैध अतिक्रमण

हाल के दिनों में निगम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए शहर के कई इलाकों में अवैध अतिक्रमण हटाए गए हैं. इनमे-

10 अप्रैल 2026: कर्बला चौक स्थित खलील रेजिडेंसी के पास गिफ्ट डीड की जमीन पर बनी 5 दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया.

11 अप्रैल 2026: लालपुर और आसपास के क्षेत्रों में बड़ा एक्शन देखने को मिला—

  • इंडसइंड बैंक के पास बनी अवैध दुकान हटाई गई
  • दृष्टि आईएएस के सामने की गुमटी तोड़ी गई
  • सर्कुलर रोड स्थित पारिजात भवन के पास अवैध निर्माण हटाया गया
  • हरिओम टावर के सामने बनी दुकान पर भी बुलडोजर चला

20 मार्च 2026: अशोक नगर से अरगोड़ा रोड के बीच साईं आर्केड में गिफ्ट डीड जमीन पर हो रहे टाइल्स-फ्लोरिंग के काम को निगम ने जेसीबी से तुरंत हटवा दिया.

20 अगस्त 2025: हिनू मेन रोड पर “श्री प्रसाद किचन हाउस” नाम से चल रही अवैध दुकान को भी पहले ही हटाया जा चुका है.

निगम की सख्त चेतावनी

नगर आयुक्त ने साफ कर दिया है, कि अगर किसी बिल्डर, भू-स्वामी या भवन मालिक की सहमति से गिफ्ट डीड की जमीन पर कब्जा या व्यवसाय चलता मिला, तो सीधे ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा.

क्या है निगम का संदेश?

निगम का कहना है कि गिफ्ट डीड की जमीन पूरी तरह सार्वजनिक संपत्ति है. इस पर कब्जा करना न सिर्फ गैर-कानूनी है, बल्कि शहर के विकास, ट्रैफिक व्यवस्था और सौंदर्यीकरण में भी बाधा है.

जनता से अपील

रांची नगर निगम ने सभी बिल्डर्स, दुकानदारों और भू-स्वामियों से अपील की है, कि वे खुद ही अपने दस्तावेज चेक करें और अगर कहीं अतिक्रमण है तो तुरंत हटा लें. वरना अगला नंबर आपका हो सकता है और कार्रवाई होगी सख्त.

यह भी पढ़ें: सीएम हेमंत से मिलकर बोले डॉ. इरफान, यह दिल से दिल का रिश्ता है

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *