IPL Schedule : क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. Indian Premier League (IPL) 2026 के लिए शुरुआती मुकाबलों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. टूर्नामेंट का आगाज 28 मार्च 2026 से होगा और पहला मुकाबला बेंगलुरु में खेला जाएगा. हर साल की तरह इस बार भी देश-विदेश के स्टार खिलाड़ी टी20 क्रिकेट के सबसे बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाते नजर आएंगे.

पहला मुकाबला बेंगलुरू में
जारी कार्यक्रम के अनुसार टूर्नामेंट का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला जाएगा. इस सीजन में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी और करीब 84 मुकाबले खेले जाने की संभावना है. लीग चरण के बाद प्लेऑफ मुकाबले होंगे, जिनके जरिए फाइनल में पहुंचने वाली टीमों का फैसला होगा.न हालांकि अभी टूर्नामेंट के पहले चरण का शेड्यूल ही सार्वजनिक किया गया है. बाकी मैचों की तारीख और स्थान जल्द घोषित किए जाने की उम्मीद है. शुरुआती कार्यक्रम में कई डबल हेडर मैच भी शामिल हैं, यानी कुछ दिनों में दर्शकों को एक ही दिन में दो मुकाबले देखने को मिलेंगे.
IPL दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग
IPL को दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीगों में गिना जाता है और हर सीजन में करोड़ों फैंस इसका इंतजार करते हैं. शेड्यूल जारी होने के बाद अब टीमों की तैयारियां भी तेज होने वाली हैं और फैंस को एक बार फिर रोमांचक क्रिकेट का लंबी अवधि तक आनंद मिलेगा.

