चतरा के पिपरवार में अशोका गोलांबर के पास अपराधियों का तांडव, ट्रक मालिक को मारी गोली

चतरा: जिले के पिपरवार थाना क्षेत्र के अशोका गोलांबर के समीप अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने सरेराह फायरिंग कर दहशत फैला दी. इस...

चतरा: जिले के पिपरवार थाना क्षेत्र के अशोका गोलांबर के समीप अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने सरेराह फायरिंग कर दहशत फैला दी. इस हमले में एक ट्रक मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया है. जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी, जिसकी चपेट में ट्रक मालिक आ गया. घायल व्यक्ति की पहचान पिपरवार थाना क्षेत्र के बेती गांव निवासी 30 वर्षीय बासुदेव गंझु के रूप में की गई है.

अस्पताल में प्राथमिक इलाज, फिर रांची रेफर

गोली लगने के बाद अपराधी मौके से फरार होने में सफल रहे. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल बासुदेव गंझु को बचरा क्षेत्रीय अस्पताल।ले जाया गया. वहां मौजूद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार किया. हालांकि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की आवश्यकता को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत रांची रेफर कर दिया गया है. फिलहाल उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है.फायरिंग की सूचना मिलते ही पिपरवार थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की है.

Read Also: पलामू: पिपरहिया तालाब में बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *