मैक्लुस्कीगंज में दिनदहाड़े फायरिंग से दहशत, अपराधियों ने दी धमकी, जांच में जुटी पुलिस

Ranchi: जिले के मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के मुंडाधौड़ा गांव में गुरुवार की सुबह अज्ञात अपराधियों ने एक ग्रामीण के घर को निशाना...

Ranchi: जिले के मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के मुंडाधौड़ा गांव में गुरुवार की सुबह अज्ञात अपराधियों ने एक ग्रामीण के घर को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध फायरिंग की. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

चार राउंड फायरिंग, धमकी देकर फरार

दो मोटरसाइकिलों पर सवार कुछ अपराधी मुंडाधौड़ा निवासी नसीम खान के घर के बाहर पहुंचे. बिना किसी चेतावनी के अपराधियों ने पिस्टल निकाली और एक के बाद एक चार राउंड फायरिंग कर दी. गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण सहम गए. पीड़ित परिवार और प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि फायरिंग करने के बाद भागते समय अपराधियों ने चिल्लाकर कहा कि पैसा नहीं दोगे तो इसी तरह होता रहेगा.

Also Read: वन विभाग को जब्त अवैध लकड़ी की नीलामी से बंपर राजस्व, 15 करोड़ पार

पीड़ित का बयान

हालांकि, पीड़ित नसीम खान ने बताया कि वह पेशे से एक ड्राइवर हैं और उनकी किसी से कोई पुरानी रंजिश या बड़ा विवाद नहीं था. अचानक हुई इस घटना से उनका पूरा परिवार डर में है.

पुलिस जांच में जुटी

घटना की जानकारी मिलते ही मैक्लुस्कीगंज थाना प्रभारी धनंजय बैठा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और ग्रामीणों से अपराधियों के हुलिए के बारे में पूछताछ की है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *