क्रूड 110 डॉलर पार: LPG के बाद अब पेट्रोल-डीजल महंगा? पाकिस्तानियों को पहले ही झटका लग चुका 55 रुपये का

  News Desk:मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने के कारण कच्चे तेल (Crude Oil) की सप्लाई पर असर पड़ने की चिंता बढ़ गई...

 

News Desk:मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने के कारण कच्चे तेल (Crude Oil) की सप्लाई पर असर पड़ने की चिंता बढ़ गई है. इसी वजह से तेल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी हुई है.अमेरिका का प्रमुख तेल बेंचमार्क वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI Crude Oil) लगभग 25% बढ़कर $113.37 प्रति बैरल पहुंच गया, जबकि ब्रेंट क्रूड करीब 23% बढ़कर $114 प्रति बैरल हो गया.कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने का असर भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol-Diesel) पर भी देखने को मिल सकता है.

सरकार का बयान: पेट्रोल-डीजल महंगा नहीं होगा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खाड़ी में बढ़ते तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास की अनिश्चित स्थिति के बीच, भारत सरकार ने कहा है कि फिलहाल पेट्रोल या डीजल की कीमतें बढ़ाने का कोई प्लान नहीं है.अधिकारियों का कहना है कि भारत में फ्यूल की सप्लाई स्थिर है और पेट्रोल-पंपों पर कीमतों में तुरंत कोई बढ़ोतरी नहीं होगी.

इस बयान से साफ है कि अभी पेट्रोल और डीजल के दाम नहीं बढ़ने वाले हैं.फिलहाल दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपये और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर पर बने हुए हैं.

पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े

पाकिस्तानी सरकार ने शुक्रवार रात से पेट्रोल और हाई-स्पीड डीजल की कीमतों में 55 रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी की घोषणा की. यह बदलाव 7 मार्च की आधी रात से लागू हो गया।बढ़ोतरी ऐसे समय हुई है जब ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव ने ग्लोबल ऊर्जा सप्लाई को प्रभावित किया है और पूरे क्षेत्र की स्थिरता को खतरे में डाल दिया है.

पाकिस्तान में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डिप्टी प्राइम मिनिस्टर इसहाक डार,फाइनेंस मिनिस्टर मुहम्मद औरंगजेब और पेट्रोलियम मिनिस्टर अली परवेज मलिक ने दाम बढ़ाने की घोषणा की.नए रेट के बाद वहां पेट्रोल 321.17 पाकिस्तानी रुपये और हाई-स्पीड डीजल 335.86 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

भारत में रसोई गैस हुई महंगी

देश में घरेलू रसोई गैस (LPG) की कीमतें बढ़ा दी गई हैं.14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़कर अब 913 रुपये हो गए हैं.इससे आम लोगों की जेब पर असर पड़ेगा.

साथ ही,19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम भी 115 रुपये बढ़ा दिए गए हैं. इसका असर होटल, रेस्टोरेंट और छोटे व्यवसायों पर पड़ेगा.इस बढ़ोतरी के बाद लोगों में चिंता बढ़ गई है कि कहीं अब पेट्रोल और डीजल के दाम भी न बढ़ जाएँ.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *