पलामू: जिले के हुसैनाबाद शहर क्षेत्र में जपला-छतरपुर मुख्य सड़क पर खादी भंडार के पास सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई है. जानकारी के अनुसार रेलिंग का एक हिस्सा पूरी तरह टूट चुका है, जबकि बीच का वर्टिकल लोहे का सपोर्ट भी गायब है.
रात में बढ़ता जोखिम, लोगों ने जल्द मरम्मत की उठाई मांग
इस वजह से रेलिंग का पाइप सड़क की ओर झुक गया है, जो राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बना हुआ है. खासकर रात के समय कम रोशनी के कारण यह और ज्यादा जोखिमपूर्ण हो जाता है, क्योंकि टूटा हुआ हिस्सा साफ दिखाई नहीं देता और किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की ओर झुकी रेलिंग कभी भी किसी वाहन या व्यक्ति को अपनी चपेट में ले सकती है. लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि संभावित दुर्घटना को देखते हुए जल्द से जल्द रेलिंग की मरम्मत कराई जाए, ताकि आमजन सुरक्षित तरीके से आवागमन कर सकें.
ALSO READ: हुसैनाबाद में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर लापरवाही उजागर, अध्यक्ष ने जताई नाराजगी
