चाईबासा में अंधेरी गली में युवती पर जानलेवा हमला, राहगीरों ने बचाई जान

चाईबासा: मुफ़स्सिल थाना क्षेत्र के कल्याणपुर स्थित गुटुसाईं (आनंद मार्ग स्कूल गली) में मंगलवार देर शाम न्यू कॉलोनी नीमडीह निवासी शिल्पी मोदक...

चाईबासा: मुफ़स्सिल थाना क्षेत्र के कल्याणपुर स्थित गुटुसाईं (आनंद मार्ग स्कूल गली) में मंगलवार देर शाम न्यू कॉलोनी नीमडीह निवासी शिल्पी मोदक ट्यूशन से घर लौट रही थी. स्थानीय लोगों के अनुसार पहले से घात लगाए युवक ने अंधेरे का फायदा उठाकर पीछे से उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया.

शरीर पर कई जगह गहरे जख्म

हमले में युवती के पीठ, हाथ, पेट, सीना और गर्दन पर करीब 8 घाव मिले. गंभीर रूप से घायल होकर वह सड़क पर गिर पड़ी. हमलावर उसे मरा समझकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया.

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस, जांच जारी

चीख-पुकार सुनकर पहुंचे राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल युवती को अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई है.पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और हमले के कारणों की जांच में जुटी है.

Also Read: रोमांचक मुकाबले में गुजरात की जीत, शुभमन गिल पर BCCI की कार्रवाई

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *