दिल्ली : राज्यसभा में 37 सांसदों को दी गयी विदाई, पीएम मोदी ने कहा- “राजनीति में कोई फुल स्टॉप नहीं होता”

Delhi: राज्यसभा में 37 सांसदों की विदाई दी गई. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मेदी ने कहा- “कुछ लोग सदन से जा...

Delhi: राज्यसभा में 37 सांसदों की विदाई दी गई. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मेदी ने कहा- “कुछ लोग सदन से जा रहे हैं. इनमें कुछ लौटकर वापस आएंगे तो कुछ नहीं आने वाले हैं. पीएम मोदी ने जोर दिया कि राजनीति में कोई फुल स्टॉप नहीं होता. आपका अनुभव और योगदान राष्ट्र जीवन में हमेशा के लिए बना रहेगा. मौके पर प्रधानमंत्री ने पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा, शरद पवार और मल्लिकार्जुन खरगे की तारीफ की. पीएम मोदी ने कहा- ये तीनों ऐसे वरिष्ठ नेता हैं जिनका आधा जीवन संसदीय कार्यप्रणाली में गया है. इनसे सभी नये सांसदों को सीखना चाहिए. मैं उनके कार्यों की सराहना करता हूं.

 

मल्लिकार्जुन खरगे ने पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा पर कसा तंज

वहीं मल्लिकार्जुन खरगे ने पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा पर तंज कसते हुए कहा कि वो एचडी देवेगौड़ा जी को 54 सालों से जानते हैं. मैंने उनके साथ काम किया है. मुझे नहीं पता कि बाद में ऐसा क्या हुआ कि पूर्व पीएम ने मोहब्बत हमारे साथ किया जबकि शादी मोदी साहब के साथ. मौके पर मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में, देश सेवा के जुनून के लिए न तो थकते हैं और न ही रिटायर होते हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *