दिल्ली : असम के लिए भाजपा ने 88 उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी, सीएम हिमंता जालुकबारी से, दिसपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रद्युत बोरदोलोई

Delhi: भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर रही है. इसी कड़ी में असम के...

Delhi: भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर रही है. इसी कड़ी में असम के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया. इस सूची में 88 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. दिसपुर सीट से प्रद्युत बोरदोलोई को टिकट दिया गया है. बोरदोलोई नागांव लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद थे और मंगलवार को ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. बुधवार को बोरदोलोई, भाजपा में शामिल हुए और अब भाजपा की पहली सूची में ही बोरदोलोई का नाम है. असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा राज्य की जालुकबारी सीट से चुनाव लड़ेंगे.

भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में फैसला

जारी बयान में कहा गया है कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुधवार को हुई, जिसमें पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय चुनाव समिति के अन्य सदस्यों ने शिरकत की. इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने की.

भाजपा की सूची में छह महिला उम्मीदवारों के नाम

हिमंता बिस्वा सरमा जालुकबारी सीट से लगातार पांच बार जीत दर्ज कर चुके हैं. भाजपा की इस सूची में छह महिला उम्मीदवारों के नाम हैं. असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा को बिहपुरिया सीट से टिकट दिया गया है. भाजपा की पहली सूची में रंजीत कुमार दास, अशोक सिंघल, अजंता निओग, चंद्र मोही पटवारी, रानोज पेगु, संजय किशन और पीजूष हजारिका और बिमल बोरा का भी नाम शामिल है.

कांग्रेस के गौरव गोगोई जोरहाट सीट से लड़ेंगे चुनाव

असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पहले ही 65 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान कर चुकी है. असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई को जोरहाट सीट से उम्मीदवार बनाया गया है. देबब्रत सैकिया, नाजिरा सीट से चुनाव लड़ेंगे. वहीं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रिपुन बोरा को बरचल्ला सीट से टिकट दिया गया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *