दिल्ली : कांग्रेस ने केरल के लिए 55 उम्मीदवारों का किया ऐलान, प्रमुख नेताओं को टिकट, नये चेहरों पर भी जताया भरोसा

Delhi: कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है. पार्टी ने 55 सीटों पर उम्मीदवारों...

Delhi: कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है. पार्टी ने 55 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने कई मौजूदा नेताओं और नए चेहरों को टिकट दिया है. पार्टी ने राज्य अध्यक्ष सनी जोसेफ को पेरावूर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है. वहीं विधानसभा में विपक्ष के नेता वी.डी. सतीशन को पारावूर सीट से मैदान में उतारा गया है. इसके अलावा चांडी ओम्मेन को पुथुप्पल्ली सीट से टिकट दिया गया है. यह सीट पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी की राजनीतिक विरासत से जुड़ी मानी जाती है, इसलिए यहां मुकाबला काफी अहम माना जा रहा है.

जीत की संभावना को देखते हुए उम्मीदवारों का चयन

कांग्रेस नेतृत्व का कहना है कि उम्मीदवारों का चयन स्थानीय समीकरण, संगठन की ताकत और जीत की संभावना को ध्यान में रखकर किया गया है. पार्टी को उम्मीद है कि इन उम्मीदवारों के साथ वह केरल में मजबूत चुनावी लड़ाई लड़ेगी. उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने के बाद अब बाकी सीटों के लिए भी जल्द ही नामों की घोषणा होने की संभावना है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस सूची के साथ केरल में चुनावी मुकाबला और दिलचस्प हो गया है और आने वाले दिनों में अन्य दल भी अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करेंगे.

केरल में एक चरण में 9 अप्रैल को चुनाव

केरल में एक ही चरण में मतदान कराया जाएगा. चुनाव की अधिसूचना 16 मार्च 2026 को जारी होगी और उम्मीदवार 23 मार्च तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे. नामांकन पत्रों की जांच 24 मार्च को होगी, जबकि 26 मार्च तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं. राज्य में 9 अप्रैल को मतदान होगा और वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी. चुनाव आयोग के अनुसार इस बार केरल में करीब 2.70 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे.

पिछली बार एलडीएफ ने सत्ता बरकरार रखी थी

बता दें कि केरल विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 मई 2026 को समाप्त हो रहा है. पिछले चुनाव 2021 में एक चरण में मतदान हुआ था, जिसमें मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व वाले लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) ने 140 में से 99 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी और पिनरई विजयन मुख्यमंत्री बने थे. वहीं, कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ को 41 सीटें मिली थीं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *