देवघर: जिले रिखिया थाना क्षेत्र के थाड़ी गांव में मंगलवार को एक युवक का सिर कटा शव बरामद हुआ.
मृतक की पहचान दिलीप कुमार तुरी के रूप में हुई है.
इसके बाद इलाके में जबरदस्त आक्रोश फैल गया. मृतक की पहचान होने के साथ ही घंटों तक सड़क जाम और विरोध प्रदर्शन का दौर चला.

गुमशुदगी के दो दिन बाद मिला शव:
परिजनों के अनुसार, दिलीप पिछले दो दिनों से रहस्यमय परिस्थितियों में घर से लापता थे.काफी खोजबीन के बाद जब उनका कहीं पता नहीं चला, तो परिवार ने रिखिया थाना में इसकी लिखित सूचना दी थी. इसी बीच, पुलिस को थाड़ी गांव के पास एक बिना सिर का एक शव बरामद होने की सूचना मिली. मौके पर पहुंचे परिजनों ने कपड़ों और शारीरिक बनावट के आधार पर मृतक की पहचान दिलीप के रूप में की. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था,हालांकि, पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव परिजनों को सौंपा गया, माहौल तनावपूर्ण हो गया. न्याय की मांग को लेकर आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने वैद्यनाथपुर चौक पर शव को बीच सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और।टायर जलाकर प्रदर्शन, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. देखते ही देखते विरोध प्रदर्शन ने उग्र रूप ले लिया प्रदर्शनकारियों ने वैद्यनाथपुर चौक से बरमसिया चौक तक के मार्ग को पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया.

