देवघर जलापूर्ति योजना: विधायक सुरेश पासवान ने सदन में उठाया पानी का मुद्दा, मंत्री ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

रांची: देवघर शहर में गहराते जल संकट और धीमी गति से चल रही जलापूर्ति योजनाओं को लेकर विधायक सुरेश पासवान ने विधानसभा...

रांची: देवघर शहर में गहराते जल संकट और धीमी गति से चल रही जलापूर्ति योजनाओं को लेकर विधायक सुरेश पासवान ने विधानसभा में मुद्दा उठाया. उन्होंने 79 जलाशय यानी पुनासी परियोजना से देवघर को पानी उपलब्ध कराने की योजना की प्रगति पर सवाल खड़े किए. सदन में जानकारी दी गई कि विभाग ने इस योजना को वर्ष 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है, जबकि साल खत्म होने में अब लगभग 10 महीने ही शेष हैं. विधायक ने कहा कि देवघर विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है, जहां लाखों श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं, ऐसे में पानी की समस्या बेहद गंभीर है. वर्तमान रफ्तार को देखते हुए योजना पूरी होने में कई साल और लग सकते हैं.

Also Read: झारखंड विधानसभा: निविदाओं में देरी और अधिकारियों की मनमानी पर सदन में उठा मुद्दा, मंत्री ने दी कार्रवाई की चेतावनी

सरकार का भरोसा, अनुमति मिलते ही काम में लाई जाएगी तेजी.

सरकार की ओर से आश्वासन दिया गया कि इस विषय पर उच्च स्तरीय बैठक कर वन विभाग से जल्द सहमति लेने की प्रक्रिया चल रही है ताकि पाइपलाइन बिछाने का कार्य बिना बाधा आगे बढ़ सके. विभागीय मंत्री ने बताया कि स्टेज-1 क्लीयरेंस के लिए डीएफओ के साथ बैठक हो चुकी है और आवश्यक अनुमति अंतिम चरण में है. वन विभाग की औपचारिक मंजूरी मिलते ही काम में तेजी लाई जाएगी. मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि अनुमति के बाद भी यदि काम में देरी या लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *