धनबाद: 500 करोड़ की 8-लेन सड़क धंसी, विकास’ के दावों के बीचों-बीच बना गहरा गड्ढा 

धनबाद: कोयलांचल की लाइफलाइन कही जाने वाली करोड़ों की लागत से बनी 8-लेन सड़क एक बार फिर भ्रष्टाचार और लापरवाही की भेंट...

धनबाद: कोयलांचल की लाइफलाइन कही जाने वाली करोड़ों की लागत से बनी 8-लेन सड़क एक बार फिर भ्रष्टाचार और लापरवाही की भेंट चढ़ती दिख रही है. धनबाद से भूली को जोड़ने वाली मुख्य सड़क के राइट लेन में अचानक एक बड़ा और गहरा गड्ढा हो गया. व्यस्ततम मार्ग होने के कारण यहां कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है. सड़क का एक बड़ा हिस्सा अचानक नीचे धंस गया.

यह सड़क शहर के सबसे महत्वपूर्ण रूटों में से एक है. प्रशासन के पहुंचने से पहले स्थानीय नागरिकों ने तत्परता दिखाई. किसी अनहोनी को टालने के लिए गड्ढे के चारों ओर ईंट-पत्थर रखकर अस्थायी बैरिकेडिंग कर दी गई है ताकि वाहन चालक सतर्क रहें. स्थानीय लोगों का कहना है कि गड्ढा काफी गहरा है.

Also Read: बजट सत्रः जेटेट पर आमने-सामने बाबूलाल और सुदिव्य, हर साल परीक्षा की मांग, मंत्री बोले- छात्रों को भड़काया गया

निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

लोगों का कहना है कि जिस सड़क के निर्माण में 450 से 500 करोड़ खर्च किए गए, वह इतनी जल्दी कैसे जवाब दे गई. यह सिर्फ एक गड्ढा नहीं है, बल्कि सिस्टम में व्याप्त भ्रष्टाचार का नमूना है.

मानकों की अनदेखी की गई है, जिसके कारण जनता की गाढ़ी कमाई से बनी सड़क धंस रही है. प्राथमिक अनुमानों के अनुसार, सड़क धंसने के पीछे दो मुख्य वजह बताई जा रही है. पहला सड़क के नीचे की मिट्टी का सही ढंग से कॉम्पेक्शन न होना और दूसरा जमीन के नीचे से गुजरने वाली किसी पाइपलाइन में रिसाव के कारण मिट्टी का बह जाना.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *