धनबाद : बंगाली कोठी में मौत के मुहाने पर प्रशासन का सर्जिकल स्ट्राइक, कोयला माफिया की बड़ी साजिश नाकाम

Dhanbad: झरिया के तीसरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगाली कोठी में प्रशासन और सुरक्षा बलों ने संयुक्त कार्रवाई कर अवैध कोयला खनन के...

Dhanbad: झरिया के तीसरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगाली कोठी में प्रशासन और सुरक्षा बलों ने संयुक्त कार्रवाई कर अवैध कोयला खनन के एक बड़े नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया. तीसरा थाना पुलिस, CISF और BCCL की सुरक्षा टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की. माफियाओं ने घनी आबादी के बीच एक विशाल मुहाना तैयार कर रखा था, जो किसी भी समय बड़ी दुर्घटना का सबब बन सकता था.

ये भी पढ़ें : झारखंड सरकार का बड़ा फैसला: सरकारी शिक्षकों के लिए डिजिटल पाठशाला, अब क्लासरूम के साथ-साथ AI और साइबर सुरक्षा भी सीखेंगे गुरुजी

छापेमारी के दौरान अधिकारी भी रह गए दंग

जब सुरक्षा बल के अधिकारी मौके पर पहुंचे, तो वहां का नजारा देख उनके होश उड़ गए. घनी आबादी वाले क्षेत्र के बीचों-बीच माफिया ने एक सक्रिय और विशाल मुहाना बना रखा था. मुहाने की बनावट से साफ था कि यहां से बड़े पैमाने पर कोयले का उत्खनन और बड़े वाहनों के जरिए तस्करी की जा रही थी. हालांकि, हैरानी की बात यह रही कि मौके पर कोयले का एक भी स्टॉक मौजूद नहीं था.

ये भी पढ़ें : Newswave Expose : झारखंड में 5000 से ज्यादा झोलाछाप डॉक्टर, स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट से बड़ा खुलासा

क्या माफिया को थी भनक?

प्रशासनिक सूत्रों का मानना है कि छापेमारी की सूचना लीक हुई थी. जिस तरह से मुहाना पूरी तरह सक्रिय होने के बावजूद वहां कोयला नहीं मिला, उससे प्रबल आशंका है कि टीम के पहुंचने से पहले ही माफिया सारा स्टॉक हटाकर फरार हो गए.

बड़ी तबाही का था अंदेशा

अधिकारियों ने बताया कि यह मुहाना आबादी के बेहद करीब था. यदि समय रहते इसे बंद नहीं किया जाता, तो भू-धंसान (Land Subsidence) जैसी स्थिति पैदा हो सकती थी, जिससे आसपास के दर्जनों घरों का वजूद खतरे में पड़ जाता.

ये भी पढ़ें : झारखंड क्राइम बुलेटिन: शादी वाले घर में पसरा मातम, नशे की लत और आपसी विवाद ने ली तीन की जान

प्रशासन की सख्त कार्रवाई के मुख्य बिंदु

मुहाना सीलिंग: डोजरिंग के जरिए अवैध मुहाने को भरने और पूरी तरह सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

गश्त में बढ़ोत्तरी: इलाके में पुलिस और CISF की 24 घंटे निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि माफिया दोबारा सिर न उठा सकें.

FIR दर्ज: अज्ञात माफियाओं के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर उनकी पहचान की जा रही है.

स्थानीय निवासियों ने ली राहत की सांस

अवैध खनन के कारण बंगाली कोठी के लोग हमेशा डर के साये में जीने को मजबूर थे. प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है. सुरक्षा एजेंसियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि कोयला तस्करी और अवैध खनन के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी सूरत में कानून के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *