धनबाद: कोयलांचल में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ सुरक्षा बलों ने एक बार फिर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. रविवार की देर रात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की टीम ने निरसा क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए अवैध कोयला लदे पांच ट्रकों को जब्त किया है. इस कार्रवाई से अवैध कोयला कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है.
देर रात चली सीआईएसएफ की छापेमारी:
मिली जानकारी के अनुसार, सीआईएसएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि निरसा के रास्ते अवैध रूप से कोयले की खेप बाहर ले जाई जा रही है. इसी आधार पर टीम ने रविवार रात घेराबंदी की. गश्ती के दौरान संदिग्ध अवस्था में गुजर रहे पांच भारी ट्रकों को रोका गया. जब इन ट्रकों की तलाशी ली गई, तो वे पूरी तरह कोयले से लदे पाए गए.जब सुरक्षा बलों ने ट्रकों के चालकों से कोयले के परिवहन से संबंधित वैध चालान या अन्य कागजात मांगे, तो वे कोई भी संतोषजनक दस्तावेज पेश नहीं कर सके।कागजात न होने की पुष्टि होते ही सीआईएसएफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांचों ट्रकों को अपने कब्जे में ले लिया.
जब्त किए गए ट्रकों का विवरण:
– BR 01 GP 1715
– BR 06 C 6598
– BR 44 CA 7207
– DD 01 M 9446
– BR 24 CD 1281
जब्ती की प्रक्रिया पूरी करने के बाद,सीआईएसएफ ने सभी पांचों ट्रकों को निरसा थाना पुलिस के हवाले कर दिया.
