धनबाद: पंडारपाला में दो पक्षों के बीच तनाव, पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा

  धनबाद: जिले में बुधवार को सांप्रदायिक संवेदनशीलता वाले भूली ओपी क्षेत्र के पंडारपाला में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब मामूली...

 

धनबाद: जिले में बुधवार को सांप्रदायिक संवेदनशीलता वाले भूली ओपी क्षेत्र के पंडारपाला में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब मामूली विवाद ने दो समुदायों के बीच उग्र रूप ले लिया. देखते ही देखते इलाके में तनाव फैल गया और भारी संख्या में लोग जुटने लगे. हालांकि, जिला प्रशासन और स्थानीय पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना की शुरुआत कुछ युवकों के बीच हुई मामूली कहासुनी से हुई थी. स्थानीय लोगों का कहना है कि पंडारपाला में दोनों पक्षों के बीच पहले भी छिटपुट मतभेद होते रहे हैं, लेकिन बुधवार को यह बहस अचानक हिंसक मोड़ लेने लगी.

दुकानदारों ने अपनी दुकानें बढ़ानी शुरू कर दीं:

शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और दोनों तरफ से नारेबाजी व गहमागहमी शुरू हो गई. देखते ही देखते पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया और दुकानदारों ने अपनी दुकानें बढ़ानी शुरू कर दीं.

पुलिस प्रशासन की सक्रियता

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय जागरूक नागरिकों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी.खबर मिलते ही भूली ओपी प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. इसके कुछ ही देर बाद जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए. पुलिस ने सूझबूझ का परिचय देते हुए भीड़ को तितर-बितर किया और दोनों पक्षों के प्रबुद्ध लोगों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *