धनबाद: बीसीसीएल के ब्लॉक-4 में भीषण भू-धंसान, एक ही परिवार के तीन लोगों के जमींदोज होने खबर

धनबाद: जिले के सोनारडीह ओपी अंतर्गत टांडाबाड़ी बस्ती में मंगलवार की शाम एक ऐसी हृदयविदारक घटना घटी, जिसने पूरे कोयलांचल को झकझोर...

Dhanbad Blast
प्रदर्शन करते लोग

धनबाद: जिले के सोनारडीह ओपी अंतर्गत टांडाबाड़ी बस्ती में मंगलवार की शाम एक ऐसी हृदयविदारक घटना घटी, जिसने पूरे कोयलांचल को झकझोर कर रख दिया है. बीसीसीएल ब्लॉक-4 क्षेत्र में अचानक हुए जोरदार धमाके के साथ जमीन फट गई, जिसमें एक ही परिवार के तीन सदस्य का अपने आशियाने समेत जिंदा दफन होने की खबर है.

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मची चीख-पुकार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे की है. स्थानीय लोगों ने बताया कि अचानक एक भीषण आवाज हुई और देखते ही देखते कई घर जमीन के अंदर समा गए. इस भयावह हादसे में मनोहर उरांव, उनकी पत्नी सरिता देवी और पुत्री गीता कुमारी के घर सहित जमींदोज होने की खबर है. घटना के बाद से ही पूरे क्षेत्र में चीख-पुकार मची हुई है. हादसे के दो घंटे बीत जाने के बाद भी जब जिला प्रशासन या बीसीसीएल प्रबंधन की ओर से कोई ठोस राहत और बचाव कार्य शुरू नहीं किया गया, तो ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया.

सोनारडीह ओपी का घेराव किया

राजगंज-बोकारो मुख्य मार्ग (NH-32) को पूरी तरह जाम कर दिया. प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करने की मांग की. सड़क जाम होने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह ठप हो गया. घटना की सूचना मिलते ही बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो तुरंत टांडाबाड़ी बस्ती पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. परिजनों का दर्द देख विधायक ने नाराजगी व्यक्त की और मौके से ही फोन पर बीसीसीएल सीएमडी और धनबाद उपायुक्त से बात की.

यह भी पढ़ें: लोहरदगा: महावीर जयंती पर शोक विनाशक हनुमान मंदिर में उमड़ी आस्था, भव्य गंगा आरती बनी आकर्षण

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *