धनबाद सांसद का महिला बोगी में सफर की तस्वीर वायरल, सोशल मीडिया पर उठे सवाल, क्या रेल मंत्री करेंगे कार्रवाई?

  धनबाद: भाजपा सांसद ढुलू महतो का विवाद पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रहा है.अभी एक मुद्दा शांत भी नहीं होता...

 

धनबाद: भाजपा सांसद ढुलू महतो का विवाद पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रहा है.अभी एक मुद्दा शांत भी नहीं होता कि दूसरा सिर उठा लेता है. ताजा विवाद धनबाद-मुंबई एलटीटी एक्सप्रेस के शुभारंभ के दौरान महिला बोगी में उनके सवार होने को लेकर खड़ा हो गया है. सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने सांसद की घेराबंदी शुरू कर दी है.

क्या है पूरा मामला?

6 अप्रैल की रात लगभग 11 बजे धनबाद रेलवे स्टेशन पर उत्साह का माहौल था. सांसद ढुलू महतो धनबाद से मुंबई के बीच चलने वाली इस नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर रहे थे. औपचारिकताएं पूरी करने के बाद, सांसद अपने समर्थकों और अंगरक्षकों के साथ उसी ट्रेन में सवार हो गए. उन्हें अगले स्टेशन कतरास तक का सफर तय करना था.

विवाद तब शुरू हुआ जब यह देखा गया कि सांसद महोदय जिस बोगी में चढ़े, वह महिलाओं के लिए आरक्षित थी. ट्रेन के इंजन के ठीक पीछे वाली इस बोगी के गेट पर खड़े होकर उन्होंने मीडिया से बातचीत भी की. अब यही तस्वीरें और वीडियो सांसद के लिए गले की फांस बन गए हैं. TWITTER LINK :- https://x.com/i/status/2038471771545117134

मामले को लेकर कांग्रेस ने कहा…

इस मामले को लेकर कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री ओपी लाल के पुत्र अशोक प्रकाश लाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स पर यह मामला प्रमुखता से उठाया. उन्होंने तंज कसते हुए लिखा फोटो खिंचवाने की आपाधापी में धनबाद के सांसद ढुलू महतो ये तक भूल गए कि वो महिलाओं के लिए आरक्षित डब्बे में सफर कर रहे हैं. क्या रेलमंत्री भारतीय रेलवे अधिनियम 1989 की धारा 162 के अनुसार कोई कानूनी कार्यवाही करेंगे.

ALSO READ: कल्पना सोरेन का असम के नाम भावुक पत्र, चाय बागानों के पसीने को अब तक नहीं मिला पहचान का हक

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *