धनबाद: बलियापुर में रामनवमी पर पथराव के बाद पुलिस का एक्शन, 20 आरोपी गिरफ्तार, बाजार में कराया गया परेड

धनबाद: जिले के बलियापुर में रामनवमी के पावन अवसर पर शांति भंग करने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस...

Dhanbad Balliapur
गिरफ्तार आरोपी

धनबाद: जिले के बलियापुर में रामनवमी के पावन अवसर पर शांति भंग करने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है. शुक्रवार को हुई पत्थरबाजी की घटना के बाद, पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार को करीब 20 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जेल भेजने से पहले प्रशासन ने इलाके में कानून व्यवस्था का अहसास कराने के लिए भारी पुलिस बल के साथ आरोपियों का पैदल मार्च भी निकाला.

क्या है पूरा मामला?

शुक्रवार की शाम जब पूरा क्षेत्र रामनवमी के उल्लास में डूबा था, बलियापुर बाजार चौक पर पारंपरिक अखाड़ा खेल का कार्यक्रम चल रहा था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इसी दौरान भिखराजपुर के समीप बाइक सवार जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं पर कुछ असामाजिक तत्वों ने अचानक पथराव शुरू कर दिया. अचानक हुए इस हमले से मौके पर भगदड़ मच गई और सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की स्थिति पैदा हो गई. देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया, जिसके बाद जिला प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए तत्काल अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया.

हालात को काबू करने के लिए पुलिस को कुछ स्थानों पर हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा, जिसमें कुछ लोग मामूली रूप से चोटिल हुए. हालांकि, पुलिस की तत्परता ने एक बड़ी अप्रिय घटना को टाल दिया. मौके से ही पुलिस ने दोनों पक्षों के संदिग्धों को हिरासत में लेना शुरू कर दिया था. शनिवार को पकड़े गए 18 से 20 आरोपियों को जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू हुई. पुलिस ने इलाके में शांति और सुरक्षा का संदेश देने के उद्देश्य से बलियापुर बाजार में इन आरोपियों की परेड’ निकाली. इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे और भारी संख्या में स्थानीय लोग वहां एकत्र हो गए.

यह भी पढ़ें: रविवार पर ‘करंट कट’: छुट्टी के दिन घंटों गुल रहेगी बिजली, परिवार संग प्लान पर पड़ेगा असर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *