धनबाद: धनबाद के महुदा में 5-6 अप्रैल 2026 तक आयोजित अंडर-17 झारखंड राज्य बालक एवं बालिका कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ. प्रतियोगिता का आयोजन धनबाद जिला कुश्ती संघ और झारखंड राज्य कुश्ती संघ ने खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार के सहयोग से किया. इसमें फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन और बालिका वर्ग के मुकाबले खेले गए, जहां राज्यभर के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया.
साहिबगंज ने 330 अंकों के साथ टीम चैंपियनशिप जी
समापन समारोह में संघ के उपाध्यक्ष अरविंद सिंह ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर देती हैं और उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने के लिए प्रेरित करती हैं. प्रतियोगिता में साहिबगंज ने 330 अंकों के साथ टीम चैंपियनशिप जीती, जबकि JSSPS 275 अंकों के साथ दूसरे और देवघर 225 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा.
ग्रीको रोमन, फ्री स्टाइल और बालिका वर्ग में कई खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया. समापन अवसर पर अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया. प्रतियोगिता के सफल आयोजन में विभिन्न जिला संघों के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
टॉप 3 में इन्हें मिला स्थान
- 1st साहिबगंज 330 अंक
- 2nd JSSPS-275 अंक
- 3rd Deoghar-225 अंक
स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी
ग्रीको रोमन बालक
1. अनूप कुमार – jssps 45 kg
2. कारण कुमार – jssps 48 kg
3. कारण कुमार – साहेबगंज 51 kg
4. राकेश हेंब्रम – jssps 55 kg
5. अमित कुमार – jssps 60 kg
6. बीरेंद्र प्रधान – jssps 65 kg
7. चंदन कुमार – C.O.E 71kg
8. आयुष कुमार – धनबाद 80 kg
9. अंशित कुमार – C.O.E 92 kg
10. तन्मय राज – रांची 110 kg
फ्री स्टाइल बालक
1. पीयूष राज – धनबाद 45kg
2. ऋषि चौधरी – साहेबगंज 48kg
3. अंकुश यादव – साहेबगंज 51kg
4. पतंग ओरांव – jssps 55kg
5. संदीप कुमार – C.O.E 60kg
6. सोनू कुमार – साहेबगंज 65kg
7. कुणाल कुमार – साहेबगंज 71kg
8. राजू यादव – साहेबगंज 80kg
9. आर्यन कुमार – धनबाद 92kg
10. मनीष झा – देवघर 110kg
बालिका फ्री स्टाईल
1. प्रियंका महतो – jssps 40kg
2. खुशबू कुमारी – jssps 43kg
3. प्रियंका टुडू – jssps 46kg
4. शालिनी कुमारी – jssps 49kg
5. रिचा कुजूर – jssps 53kg
6. श्रुति कुमारी – साहेबगंज 57kg
7. शिमला पिंगुवा – प० सिंहभूम 61kg
8. वैष्णवी ठाकुर – रांची 69kg
9. तनीषा कुमारी – धनबाद 73kg
यह भी पढ़ें: शहर के विभिन्न क्षेत्रों में इंफोर्समेंट टीम की बुलडोजर कार्रवाई, जुर्माना भी वसूला गया
