धनबाद: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद, हत्या या हादसा, जांच में जुटी पुलिस

धनबाद: कोयलांचल के हृदय स्थली रणधीर वर्मा चौक स्थित कृषक बाजार में शुक्रवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां...

धनबाद: कोयलांचल के हृदय स्थली रणधीर वर्मा चौक स्थित कृषक बाजार में शुक्रवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां एक 20 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ. मृतक की पहचान रोहित के रूप में की गई है. इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई.जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह जब बाजार में चहल-पहल शुरू हुई, तो लोगों ने रोहित का शव जमीन पर पड़ा देखा. शरीर पर मौजूद निशानों और घटनास्थल की स्थिति को देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया. सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सील कर जांच शुरू कर दी.।पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी की और उसे पोस्टमार्टम के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया है, शुरुआती साक्ष्यों के आधार पर पुलिस इसे हत्या मानकर चल रही है पुलिस आपसी रंजिश, प्रेम-प्रसंग या किसी पुराने विवाद जैसे तमाम पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *