क्या तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा ने रचाई सीक्रेट शादी? वायरल पोस्ट से सोशल मीडिया पर मचा बवाल

  News Desk: क्या सच में शादी कर चुके हैं Karan Kundrra और Tejasswi Prakash? लंबे समय से रिलेशनशिप में रह रहा...

 

News Desk: क्या सच में शादी कर चुके हैं Karan Kundrra और Tejasswi Prakash? लंबे समय से रिलेशनशिप में रह रहा यह चर्चित कपल एक बार फिर सुर्खियों में है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कुछ तस्वीरों ने फैंस के बीच हलचल बढ़ा दी है. इन तस्वीरों के सामने आने के बाद दोनों की सीक्रेट वेडिंग को लेकर कयास तेज हो गए हैं. हालांकि, इससे पहले भी कई बार ऐसी खबरें सामने आ चुकी हैं, जिन्हें कपल ने खारिज किया था.

क्या सच में तेजस्वी-करण ने रचा ली शादी? 

तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा को लेकर सोशल मीडिया पर फिर से चर्चाएं तेज हो गई हैं. दावा किया जा रहा है कि दोनों ने एक निजी समारोह में शादी कर ली है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है.

दरअसल, बुधवार को एक यूजर ने X (Twitter)https://x.com/1d_tuk/status/2036700863356608891?s=20 पर पोस्ट करते हुए लिखा, “जब तक चीजें पक्की न हो जाएं, उन्हें निजी ही रखें. बधाई हो करण और तेजस्वी, आपकी जिंदगी के नए चैप्टर के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं.”

इस पोस्ट के वायरल होते ही फैंस के बीच कयासों का दौर तेज हो गया है और हर कोई सच जानने को उत्सुक नजर आ रहा है.

तेजस्वी प्रकाश- करण कुंद्रा की शादी पर सस्पेंस, कपल अब तक खामोश

तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. एक अन्य एक्स यूजर ने भी तस्वीर साझा करते हुए कपल को बधाई दी, जिसके बाद अटकलों को और हवा मिल गई.

इन पोस्ट्स के वायरल होते ही कई लोग मान रहे हैं कि दोनों ने शादी कर ली है. हालांकि, अब तक कपल की ओर से इन खबरों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. इन खबरों की अभी तक पक्की पुष्टि नहीं हुई है.

दोस्ती से शुरू होकर प्यार तक पहुंची कहानी

दोस्ती से शुरू हुआ रिश्ता कब प्यार में बदल गया, इसका एहसास शायद इन्हें भी नहीं हुआ. करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की लव स्टोरी की शुरुआत Bigg Boss 15 के घर से हुई थी.

शो के दौरान दोनों पहले अच्छे दोस्त बने और फिर धीरे-धीरे उनके बीच नजदीकियां बढ़ीं. देखते ही देखते यह दोस्ती प्यार में बदल गई और तब से दोनों एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *