रांची: CCL में सोमवार को “AI और नई तकनीक” पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया. यह कार्यक्रम रांची स्थित CCL मुख्यालय के एचआरडी विभाग में हुआ, जहां अधिकारियों ने मिलकर चर्चा की, कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को कोयला खनन में कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है. कार्यक्रम की शुरुआत महाप्रबंधक (एचआरडी) एम.एफ. हक के स्वागत भाषण से हुई. उन्होंने बताया कि आज के समय में AI सिर्फ टेक्नोलॉजी नहीं, बल्कि काम और जिंदगी दोनों में जरूरी टूल बन चुका है.
करीब 45 अधिकारियों ने इस चर्चा में लिया हिस्सा
मुख्य वक्ता वी.के. शुक्ला (महाप्रबंधक – खनन/आईईडी) ने कहा कि AI अब जीवन का अहम हिस्सा है, लेकिन इसका इस्तेमाल समझदारी और सही तरीके से करना जरूरी है. कार्यक्रम में ERP और सिस्टम विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे.
इस दौरान प्रबंधक (सिस्टम) आलोक रंजन ने एक प्रेजेंटेशन के जरिए बताया कि AI कैसे तेजी से आगे बढ़ रहा है, किन-किन क्षेत्रों में इसका इस्तेमाल हो रहा है और भविष्य में यह कैसे काम को आसान बना सकता है.
करीब 45 अधिकारियों ने इस चर्चा में हिस्सा लिया और अपने सुझाव दिए. खास तौर पर जनरेटिव AI को कंटेंट बनाने और दूसरे कामों में काफी उपयोगी बताया गया.
यह भी पढ़ें: पलामू : प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. विश्वनाथ ओझा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
