सरायकेला: आदित्यपुर के भाटिया बस्ती कुंज विहार में दिनदहाड़े एक महिला से मारपीट का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पीड़िता की पहचान संजू कुमारी के रूप में हुई है, जबकि आरोपी का नाम शशांक सिंह बताया जा रहा है. घटना में महिला को गंभीर चोटें आई हैं.
ALSO READ: चाईबासा में अंधेरी गली में युवती पर जानलेवा हमला, राहगीरों ने बचाई जान
बताया जा रहा है कि विवाद स्ट्रीट डॉग को खाना खिलाने को लेकर शुरू हुआ. युवक द्वारा मना करने के बावजूद महिला के न रुकने पर आरोपी गुस्से में आ गया और उसने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी. घटना के बाद पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.
