Palamu: मेदिनीनगर में सात और आठ अप्रैल को जिला स्तरीय सहिया सम्मेलन समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा. झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग पलामू की ओर से इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की घोषणा की गई है.
नगर भवन में सुबह 11 बजे से कार्यक्रम
सिविल सर्जन सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी पलामू द्वारा जारी सूचना के अनुसार यह कार्यक्रम मेदिनीनगर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर भवन में सुबह 11 बजे से शुरू होगा, जिसमें जिले भर की सहियाएं शामिल होंगी.
उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित
कार्यक्रम के दूसरे चरण में उत्कृष्ट विद्यालयों और उनके हेल्थ एंड वेलनेस एंबेसडर को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित भी किया जाएगा.
Also Read: 47वें स्थापना दिवस पर शक्ति प्रदर्शन, भाजपा नेताओं ने फहराया ध्वज, दोहराया ‘राष्ट्र प्रथम’ का संकल्प
मीडिया को भी किया गया आमंत्रित
स्वास्थ्य विभाग ने इस दो दिवसीय कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी मीडिया संस्थानों को आमंत्रित किया है, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं में सहियाओं के योगदान और स्कूली बच्चों के बीच स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा दिया जा सके.
कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने की पहल
पलामू स्वास्थ्य समिति द्वारा आयोजित इस समारोह का उद्देश्य स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाना और उत्कृष्ट कार्य करने वालों को नई पहचान दिलाना है.
